Custom Search

Saturday, 11 June 2016

रॉयल टिक्की

 


सामग्री


250 ग्राम सादा छेना,  4 बड़े चम्मच मैदा,  2 चम्मच सूजी, 150 ग्राम पिसी चीनी, 2 चम्मच सफेद तिल और तलने के लिये देशी घी

 

 

सादा छेने की विधी :

1/2 लीटर दूध को उबालें और चूल्हे पर ही इसमें आधा नींबू निचोड़ दें इससे दूध तुरंत फट जायेगा अब एक सूती कपड़े में इस फटे हुये दूध को रख कर उसकी पोटली बना लें और इसे कुछ घंटों के लिये अलग रख लें कुछ घंटों के बाद इस पोटली से सारा पानी निकल चुका होगा और सूखा छेना तैयार मिलेगा

 

 

रॉयल टिक्की की विधी :

 

छेने को मैश करके उसमें सूजी और मैदा मिला लें कुछ मिनट तक इस सामग्री को गूंध लें और इसमें पिसी चीनी मिलायें इस आटे की छोटी छोटी टिकिया बना कर सफेद तिल में लपेट लें या चिपका दें अब इन टिक्कियों को गरम देशी घी में सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें इन रॉयल टिक्कियों को गरमा गरम भी खा सकते हैं या इन्हें एयरटाइट कंटेनर में रखें और स्वीट्स की तरह इस्तेमाल करें

सोया टिक्की

सामग्री :

 

1 कटोरी सोयाबीन की दाल, १/२ कप घिसा हुआ नारियल, 4 आलू उबाले हुये, 2 चम्मच सूजी, 5 हरी मिर्च बारीक कटी हुयी, 2 चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ, 1/2 चम्मच गरम मसाला, 1/2 चम्मच चाट मसाला, तलने के लिये रिफाइंड तेल और नमक स्वादानुसार

 

विधी :


सोयाबीन दाल को 1 घंटे के लिये पानी में भिगो दें और उसके बाद मिक्सर में पीस कर उसका पेस्ट बना लें जो कि पतला नहीं होना चाहिये एक भगोने में उबले आलुओं को मैश कर लें और उसमें बारीक कटे हरे मिर्च, धनिया की पत्ती, गरम मसाला, घिसा नारियल, और नमक मिला लें और इस सामग्री को टिकियों का आकार दें दाल के में नमक और चाटमसाला मिला लें और इसकी पीठी बना लें और आलू की टिक्की बीच में रख कर  बंद करदें फिर सूजी में लपेट कर कड़ाही में रिफाइंड आयल डालकर गरम करें और डीप फ्राई करें सुनहरा होने पर निकाल लें और प्लेट में रख कर प्याज, टमाटर और खीरे के लच्छों से सजायें और टोमेटो सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें परिवार के सदस्यों के साथ इसका लुत्फ उठायें

Sunday, 5 June 2016

ढोकले मूंगदाल के

सामग्री :

 डेढ़ कटोरी छिलके वाली मूंगदाल, 1/2 चम्मच अदरक का पेस्ट, 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुयी, 1/2 चम्मच जीरा, 1 कटोरी दही, 2 चम्मच खाने वाला सोडा, 5 कली लहसुन, 2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया, नमक स्वादानुसार ।

विधी :

मूंगदाल को साफ करके  5 घंटों के लिये पानी में भिगो दें । अब दाल के साथ लहसुन, अदरक, जीरा हरी मिर्च को मिक्स करके पीस लें । पीसने के बाद दही व नमक मिक्स करलें । ढोकले के सांचे में हल्का तेल लगा लें । अब दाल के घोल में खाने वाला सोडा मिलाकर तुंरत सांचों में भर कर भाप पर दस से पंद्रह मिनट तक पका लें । पकने के बाद इसे चौकोर टुकड़ों में काट लें और ऊपर से बारीक हरा धनिया बुरक दें ।  मनपसंद चटनी के साथ सर्व करें और इसका आनंद लें ।


Saturday, 4 June 2016

चावल के बड़े

सामग्री :

 

1 कटोरी उबले चावल, 2 बड़े आलू उबले हुये, 1/2 कटोरी उबली मटर, 2 चम्मच बारीक कटा प्याज, 1/2 चम्मच बारीक कटा अदरक, 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुयी, 100 ग्राम पनीर मसला हुआ, 2 चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ, 1/2 चम्मच जीरा, स्वादानुसार नमक, 1/2 चम्मच अनारदाना पाउडर, 1/2 चम्मच गरम मसाला और सरसों का तेल या रिफाइंड आयल तलने के लिये ।

 

विधी :

छिले हुये आलुओं और उबले चावल को अलग अलग अच्छी तरह से मैश कर लें । मटर को भी मसल दें । तेल के अलावा सारी सामग्री को अच्छे से मिला लें । कड़ाही में तेल गरम करें । तैयार सामग्री को बड़े का आकार दे कर तेल में सुनहरा होने तक तलें । आपके राइस बड़े तैयार हैं । इन्हें टोमेटो सॉस या धनिये-अदरक-लसहुन-मिर्च की चटनी के साथ परोसें और सबके साथ इनका आनंद उठायें ।


Wednesday, 1 June 2016

पालक के गट्टों की चाट

सामग्री :

1 कटोरी पालक बारीक कटा हुआ,  2 कटोरी बेसन, 1/2 चम्मच दरदरी सौंफ, 1/4 चम्मच हल्दी,1/2 चम्मच अमचुर, 1/2 चम्मच लाल मिर्च और तलने के लिये तेल ।


सजाने के लिये : 

1/2 खीरा, 1 प्याज, 1 टमाटर, बारीक कटे हुये, 2 आलू गोल कटे हुये, चाट मसाला, 1 नींबू और 1 हरा मिर्च लंबा चीरा लगा हुआ ।

 

विधि :

       बेसन में बारीक कटा पालक, सूखे मसाले, नमक ओर मोयन डाल कर पानी से गूंध लें । अब इनके लंबे गोल रोल तैयार कर लें और इन रोल को पानी में  कुछ देर तक उबालें । पानी अलग करके रोल को गट्टे की शेप में काट लें और उसके बाद गरम तेल में डीप फ्राई  करलें ।

      तले हुये गट्टों को प्लेट पर रख कर करीने से कटे हुये खीरे, प्याज, टमाटर, तले हुये गोल आलू से अगल बगल सजायें । चाट मसाला, नींबू, हरा धनिया ऊपर से डाल कर मेहमानों या पारिवार के सदस्यों के साथ इसका आनंद उठायें ।