Custom Search

Thursday, 16 June 2016

स्टफ्ड पनीर वेजिटेबल पकौड़ा

भरावन की सामग्री :


1 पाव पनीर, 3 हरी मिर्च बारीक कटी हुयी, 1/2 चम्मच सौंफ पाउडर, 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1/4 चम्मच लाल मिर्च पावडर, 15 बारीक कटी किशकिश ।


मुख्य सामग्री :


2 छोटा उबला आलू, 1 खीरा, 2 छोटा प्याज, 2 छोटा बैंगन, 1 टिंडा, 2 छोटे शिमला मिर्च ।


घोल की सामग्री :


1 कटोरी बेसन, 1/4 चम्मच लाल मिर्च,  1/2 चम्मच सरसों का पाउडर,

1/2 चम्मच गरम मसाला, स्वादानुसार नमक, 2 चम्मच तेल, 2 चम्मच दही ।


विधी :

बैंगन और खीरे को गोल काट लें । शिमला मिर्च को आधा-आधा काट लें । प्याज और आलू के बीच में भरावन भरने के लिये गोल छेद कर लें (स्कूप) । गोल कटे बैंगन, शिमला मिर्च और खीरे के बीच में भी गोल छेद कर लें भरावन की सामग्री भरने के लिये ।

भरावन की सामग्री को अच्छे से मिला लें और सब्जियों के अंदर भरलें ।

घोल की सामग्री में पानी मिला कर गाढ़ा घोल तैयार करें और 20 मिनट के लिये छोड़ दें । भरी हुयी सब्जियों को घोल में डुबाकर कड़ाही में सुनहरा होने तक तलें ।


आपके स्टफ्ड पनीर वेजिटेबल पकौड़े तैयार हैं । इन्हें टोमेटो सॉस या हरी चटनी के साथ परोसें और परिवार के साथ इंजाय करें ।




Saturday, 11 June 2016

रॉयल टिक्की

 


सामग्री


250 ग्राम सादा छेना,  4 बड़े चम्मच मैदा,  2 चम्मच सूजी, 150 ग्राम पिसी चीनी, 2 चम्मच सफेद तिल और तलने के लिये देशी घी

 

 

सादा छेने की विधी :

1/2 लीटर दूध को उबालें और चूल्हे पर ही इसमें आधा नींबू निचोड़ दें इससे दूध तुरंत फट जायेगा अब एक सूती कपड़े में इस फटे हुये दूध को रख कर उसकी पोटली बना लें और इसे कुछ घंटों के लिये अलग रख लें कुछ घंटों के बाद इस पोटली से सारा पानी निकल चुका होगा और सूखा छेना तैयार मिलेगा

 

 

रॉयल टिक्की की विधी :

 

छेने को मैश करके उसमें सूजी और मैदा मिला लें कुछ मिनट तक इस सामग्री को गूंध लें और इसमें पिसी चीनी मिलायें इस आटे की छोटी छोटी टिकिया बना कर सफेद तिल में लपेट लें या चिपका दें अब इन टिक्कियों को गरम देशी घी में सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें इन रॉयल टिक्कियों को गरमा गरम भी खा सकते हैं या इन्हें एयरटाइट कंटेनर में रखें और स्वीट्स की तरह इस्तेमाल करें

सोया टिक्की

सामग्री :

 

1 कटोरी सोयाबीन की दाल, १/२ कप घिसा हुआ नारियल, 4 आलू उबाले हुये, 2 चम्मच सूजी, 5 हरी मिर्च बारीक कटी हुयी, 2 चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ, 1/2 चम्मच गरम मसाला, 1/2 चम्मच चाट मसाला, तलने के लिये रिफाइंड तेल और नमक स्वादानुसार

 

विधी :


सोयाबीन दाल को 1 घंटे के लिये पानी में भिगो दें और उसके बाद मिक्सर में पीस कर उसका पेस्ट बना लें जो कि पतला नहीं होना चाहिये एक भगोने में उबले आलुओं को मैश कर लें और उसमें बारीक कटे हरे मिर्च, धनिया की पत्ती, गरम मसाला, घिसा नारियल, और नमक मिला लें और इस सामग्री को टिकियों का आकार दें दाल के में नमक और चाटमसाला मिला लें और इसकी पीठी बना लें और आलू की टिक्की बीच में रख कर  बंद करदें फिर सूजी में लपेट कर कड़ाही में रिफाइंड आयल डालकर गरम करें और डीप फ्राई करें सुनहरा होने पर निकाल लें और प्लेट में रख कर प्याज, टमाटर और खीरे के लच्छों से सजायें और टोमेटो सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें परिवार के सदस्यों के साथ इसका लुत्फ उठायें