Custom Search
Showing posts with label पनीर और मटर के चीले. Show all posts
Showing posts with label पनीर और मटर के चीले. Show all posts

Tuesday, 31 May 2016

पनीर और मटर के चीले

सामग्री : 

1 कटोरी मूंग दाल बिना छिलके की, 100 ग्राम पनीर कद्दूकस की हुयी,  2 बड़े चम्मच बेसन, 1 बड़ा चम्मच सूजी, 1 कटोरी हरी मटर, 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुयी, 1 चम्मच अदरक का पेस्ट, 1/2 चम्मच नींबू का रस, स्वादानुसार चाट मसाला, नमक और तलने के लिये सरसों का तेल या रिफाइंड आयल ।


विधी : 

मूंग की दाल को कुछ घंटों के लिये भिगो दे और उसके बाद पानी निकाल कर उसे मिक्सर में पीस लें । पिसी हुयी दाल में बेसन, सूजी, हरी मटर, मिर्च, अदरक का पेस्ट, नींबू का रस और नमक मिला कर अच्छे से मिक्स कर लें ।


  हरी मटर का उबाल लें और इसमें स्वादानुसार चाट मसाला और नमक मिक्स करें । नॉनस्टिक तवे पर जरा सा तेल लगा कर एक बड़ा चम्मच दाल का पेस्ट डाल कर चीला फैलायें और दोनों तरफ सेंक लें । चीले के बीच में थोड़ी मटर और पनीर के टुकड़े रखें और किनारे से उसे रोल कर लें । आपके मटर पनीर के चीले तैयार हैं । इसे नारियल की चटनी, धनिया- अदरक-लहसुन-मिर्च की चटनी या टोमेटो सॉस के साथ परोसेें और परिवार के साथ इसके स्वाद का लुत्फ उठायें ।